रोज खाएं कढ़ी पत्ते, होंगे ये 11 फायदे
करी पत्ते भारतीय पकवानों में तड़का लगाने के काम आते हैं। इसे 'मीठी नीम' भी कहा जाता है। मीठी नीम के पत्तों में कई सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इनकी महक और स्वाद से खाने में तो स्वाद आता ही है, साथ में यह ढेर सारे स्वास्थ लाभ से भी भरपूर है। आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम बात है, इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल या फिर भोजन में सही प्रकार का पोषण न मिलना आदि।
करी पत्ते बालों को काला करने में एक मददगार औषधि है। इनका नियमित उपयोग करने से आपके बालों में जान आ जाएगी और वे काले होने लगेंगे। बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल और प्रदूषण की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। करी पत्ते में वो सारे पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखते हैं। करी पत्तों का पेस्ट बनाकर सारे शरीर पर लगाएं या फिर इसे सीधे बालों की जड़ों में लगाएं। इससे आपके बाल काले, लंबे और घने हो जाएंगें। साथ ही, बालों की जड़ें भी मज़बूत होंगी।
1.बालों का गिरना कम करता है
करी पत्ता में विटामिन बी1 बी 3 बी9 और सी होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होते हैं। रोज़ाना सेवन से आपके बाल काले लंबे और घने होने लगेंगे। साथ ही बालों में डैंड्रफ भी नहीं होगा।
2.ऐसे करें करी पत्तों का उपयोग
करी पत्ते का एक गुच्छा लेकर उसे साफ पानी से धो लें और धूप में सुखा लें। जब पत्ते सूख जाए। फिर इनका पाउडर बना लें। अब 200 एम एल नारियल के तेल में या फिर जैतून के तेल में लगभग 4 से 5 चम्मच करी पत्ता पाउडर मिक्स करके उबाल लें। दो मिनट के बाद गैस बंद कर तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद तेल को छान कर किसी एयर टाइट बोतल में भर कर रख लें। सोने से पहले रोज रात को यह तेल लगाएं और अच्छे से मसाज करें। यदि इस तेल को हल्की आंच पर गर्म कर के लगाया जाए तो जल्दी असर दिखेगा। अगली सुबह सिर को नैचुरल शैंपू से धो लें। इसके आंवला ट्रीटमेंट को आप रोज या फिर हर दूसरे दिन आजमां सकते हैं। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
3. करी पत्ते की चाय बनाएं
थोड़ी मात्रा में करी पत्तों को पानी में उबाल लें। उसके बाद इसमें एक नींबू निचोड़ लें और चीनी मिलाएं। एक हफ्ते तक इसे पिएं। यह आपके बालों सफ़ेद होने से बचाएगा। यही नहीं यहआपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद है।
थोड़ी मात्रा में करी पत्तों को पानी में उबाल लें। उसके बाद इसमें एक नींबू निचोड़ लें और चीनी मिलाएं। एक हफ्ते तक इसे पिएं। यह आपके बालों सफ़ेद होने से बचाएगा। यही नहीं यहआपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद है।
4. पेट संबंधी रोगों में करी पत्तों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके लिए इसे दाल मे तड़का लगाते समय या साउथ इंडियन फूड बनाते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. मुंह में छाले और सिरदर्द की समस्या में ताजा करी पत्तों को चबाने से लाभ होता है।
6. यह सीने से कफ को बाहर निकालता है। लाभ के लिए एक चम्मच शहद को एक चम्मच करी पत्ते के रस में मिलाकर उपयोग करें।
7. कुछ करी पत्तों को पीसकर इसमें नींबू की कुछ बूंदे और थोड़ी चीनी मिलाकर खाने से उल्टी की तकलीफ में राहत मिलती है।
8. नियमित रूप से इन पत्तों का उपयोग डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
10. भोजन में करी पत्ते के उपयोग से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।
11. करी पत्ता मोटापे की समस्या को दूर करता है। रोजाना इन पत्तों को चबाने से वजन कम होता है।
Comments
Post a Comment