Posts

Showing posts from May, 2014

आम के फायदे...

आम को शास्त्रों में अमृत फल माना गया है | आम को फलों का राजा भी कहा जाता है  १- यदि बच्चों को मिट्टी खाने की आदत हो तो उसे छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें , इस प्रयोग से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं | २-सूखी खांसी - एक पका हुआ अच्छा सा आम लें , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें , इससे सूखी खांसी में लाभ होता है |

घमौरियां या प्रिकली हीट

गर्मी के मौसम में पसीना आना स्वाभाविक है | इस पसीने को यदि साफ़ न किया जाए तो यह शरीर में ही सूख जाता है और इसकी वजह से शरीर में छोटे -छोटे दाने निकल आते हैं जिन्हें हम घमौरियां या प्रिकली हीट कहते हैं | घमौरी एक प्रकार का चर्म रोग है जो गर्मियों तथा बरसात में त्वचा पर हो जाता है | इसमें त्वचा पर छोटे -छोटे दाने निकल आते हैं ,जिनमें हर समय खुजली होती रहती है | घमौरियों से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ सरल उपाय बताते हैं - १- मेंहदी के पत्तों को पीसकर न हाने के पानी में मिला लें | इस पानी से नहाने से घमौरियां ठीक हो जाती हैं | २- देसी घी की पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियां मिटती हैं |

आँख आना [ Conjunctivitis ] के घरेलू उपचार

Conjunctivitis एक आम वायरल इन्फ़ेक्शन है जो कभी-कभी बैक्टीरिया से भी होता है , इसे आम भाषा में आँख आना कहते हैं |  आँख का लाल होना , दर्द होना और आँख से पानी आना इसके मुख्य लक्षण हैं | आँख आने पर आँखों में कुछ अटका हुआ सा प्रतीत होता है | इस रोग में आँख खोलने से भी दर्द होता है और रोग के बढ़ने पर गाढ़ा -गाढ़ा पदार्थ भी निकलता है इसलिए रात में पलकें चिपक जाती हैं, जोकि पीड़ादायक है |

गन्ने का रस के फायदे...

1- गन्ने के रस का नियमित सेवन करने से शरीर का दुबलापन,पेट की गर्मी ,हृदय की जलन एवं कमज़ोरी दूर होती है । ग्रीष्म ऋतू में इसका विशेष लाभ होता है । 2- गन्ने का रस पीलिया रोग में बहुत लाभदायक है | एक गिलास गन्ने के रस में नींबू निचोड़कर पीने से पीलिया में बहुत लाभ होता है |

भिंडी के फायदे...

भिन्डी को तो शायद ही कोई हो जो पसंद न करता हो आपको भिन्डी के बारे में यह सेहत का खजाना होती है| भिन्डी में पेक्टोस होने की वजह से यह क्षारीय होती है और जिलेटिन की वजह से एसिडिटी, अपच के शिकार लोगों को ठंडक पहुंचाती है। जिन लोगों को पेशाब से सम्बंधित समस्याएं होती है, उन्हें डॉक्टर खासतौर से भिंडी खाने की हिदायत देते है। 1- भिन्डी में विटामिन ए, बी, सी बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है .इसमे प्रोटीन और खनिज लवणों का एक अच्छा स्रोत है .